फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधामा यात्रा : अगले सप्ताह शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, वाहनों का रजिस्ट्रेशन भी पोर्टल से जोड़ने पर चल रहा काम

Thu, 14 Apr 2022 02:55 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।

सार

इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। देश दुनिया से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों को आनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी, जिसमें यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री की पूरी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अगले सप्ताह से ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पर्यटन विभाग ने पंजीकरण पोर्टल तैयार कर लिया है। इसमें मोबाइल एप, वाहनों के रजिस्ट्रेशन को जोड़ने के साथ ही अन्य तकनीकी दिक्कतों को भी ठीक किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस बार तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए पर्यटन विभाग की ओर से यात्रियों और वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की जा रही है। देश दुनिया से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के लिए आने वाले यात्रियों को आनलाइन पंजीकरण की सुविधा मिलेगी, जिसमें यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री की पूरी जानकारी ली जाएगी। साथ ही वाहनों की जानकारी होगी। इससे आसानी से यात्रियों और वाहनों को ट्रेक किया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के वरिष्ठ शोधकर्ता एसएस सामंत ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए https://registrationandtouristcare.uk.gov.in तैयार हो गया है। इस पोर्टल पर चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अगले सप्ताह 18 अप्रैल से पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने की तैयारी है।

तीर्थयात्रियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण और सत्यापन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। इससे तीर्थयात्रियों और उनके वाहनों की सुरक्षा के साथ उन्हें आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए यात्रियों को क्यूआर कोड बना रिस्ट बैंड दिया जाएगा, जिसे धामों में स्कैन किया जाएगा। इससे पर्यटन विभाग को यह पता रहेगा कि कौन सा यात्री कहां पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें