फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चारधाम यात्रा का दूसरा चरण; एएसआई व डीजीसीए की निगरानी में केदारनाथ हेली सेवा जारी

Thu, 02 Oct 2025 11:16 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

चारधाम यात्रा के पहले चरण में मई व जून माह में उत्तरकाशी और केदारनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद हेली सेवाओं की शटल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से छह हेली कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं।
विज्ञापन
हेली सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा का संचालन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) व डीजीसीए, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की कड़ी निगरानी में किया जा रहा है। केदारघाटी में मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टर को शटल की अनुमति नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


नौ अक्तूबर तक की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग फुल है। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी से छह हेली कंपनियों के सात हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं। चारधाम यात्रा के पहले चरण में मई व जून माह में उत्तरकाशी और केदारनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के बाद हेली सेवाओं की शटल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

एएसआई, डीजीसीए, यूकाडा की एक-एक उड़ान पर नजर है। वहीं मौसम विभाग की ओर से केदारघाटी में मौसम संबंधित जानकारी दी जा रही है। दूसरे चरण में हेलिकॉप्टर की शटल प्रति घंटा के हिसाब से निर्धारित की गई है, साथ ही किराया में 45 फीसदी से अधिक वृद्धि की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKSSSC: बड़ी खबर...आयोग ने पांच अक्तूबर की परीक्षा की स्थगित, 12 को होने वाली परीक्षाओं पर भी संशय
विज्ञापन


पहले चरण में 56044 यात्री पहुंचे हेलिकॉप्टर से केदारनाथ : दो मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में पहले चरण में हेलिकॉप्टर से 56044 यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे। खराब मौसम और अन्य कारणों से 13 हजार से अधिक टिकट रद्द किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें