फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम: मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भाई शनिदेव और मायकेवासियों ने किया विदा

Tue, 03 May 2022 09:44 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट

सार

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस बार चारधाम यात्रा का श्रीगणेश होगा।
विज्ञापन
चारधा यात्रा, मां यमुना की डोली ने किया प्रस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां यमुना की डोली मंगलवार आज सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,अजबीन पंवार,पुलिस प्रशासन के साथ ही यमुना के मायकेवासी इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन


डोली के पहुंचते ही दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। वहीं मां गंगा की उत्सव डोली भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यहां आज पूर्वाह्न 11:15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। 


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में योगी आदित्यनाथ : आज आएंगे मुख्यमंत्री, गुरु की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, परिजनों संग बिताएंगे समय

विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही इस बार चारधाम यात्रा का श्रीगणेश होगा। अक्षय तृतीया की तिथि पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इस बार चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। चारधामों में ठहरने, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की व्यवस्था करना सरकार के लिए  बड़ी चुनौती है। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें