फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham: यात्रा को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन पूजा स्थलों पर होंगे महोत्सव, प्रचार-प्रसार दिया जा रहा जोर

Fri, 05 Jan 2024 02:38 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन सचिव ने चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत को इस संबंध में जानकारी दी। 
विज्ञापन
केदारनाथ-बदरीनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधामों के शीतकालीन पूजा स्थलों में यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे से मुलाकात की।

महापंचायत ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। हाल ही में ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने चारधामों के शीतकालीन पूजा स्थलों की यात्रा की थी। शीतकालीन पूजा स्थलों में महोत्सव के आयोजनों में चार पीठों के शंकराचार्य को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने योजना बनाई है।

पर्यटन सचिव ने महापंचायत के प्रतिनिधियों को बताया, शीघ्र ही बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पूजा स्थलों में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने प्रचार प्रसार की योजना बनाई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें....सिलक्यारा हादसा बना वरदान: श्रमिक को एम्स में मिला नया जीवन, पुष्कर को नहीं पता था दिल में बना है जन्म से छेद

प्रतिनिधिमंडल में महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती, अध्यक्ष एवं गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पंचायत समिति के अध्यक्ष उमेश सती, गंगोत्री मंदिर समिति कोषाध्यक्ष महेश, मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल मौजूद थे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें