गोपेश्वर। लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समूह ग की मुख्य भर्ती परीक्षा 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी। कृषि, उद्यान व पशुपालन विभाग के लिए आयोजित परीक्षा के लिए गोपेश्वर पीजी कॉलेज को परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए हैं। छह जनवरी को शाम छह बजे से सात जनवरी शाम छह बजे तक धारा 144 लागू रहेगी। इसके तहत इस क्षेत्र में पांच या उससे अधिक लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकते। जुलूस, प्रदर्शन, झांकी, जनसभा व लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रिंट व फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। संवाद