फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: उत्साह...यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, चारोंधाम में एक दिन में दर्शन का आंकड़ा 70 हजार पार

Tue, 27 May 2025 08:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हुआ था। यात्रा शुरूआत में तीर्थयात्रियों की संख्या उम्मीदों से कम रही। इसकी वजह भारत-पाक के बीच संघर्ष भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा रफ्तार पकड़ने लगी है। अब चारोंधाम में एक दिन में दर्शन करने का आंकड़ा 70 हजार पार हो चुका है। धामों में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। 27 दिन की यात्रा में अब तक 20 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 5.77 लाख और बदरीनाथ धाम में 3.98 लाख ने दर्शन किए।

विज्ञापन


इस बार चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल से हुआ था। यात्रा शुरूआत में तीर्थयात्रियों की संख्या उम्मीदों से कम रही। इसकी वजह भारत-पाक के बीच संघर्ष भी माना जा रहा है। लेकिन अब यात्रा में तेजी आई है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। पहले एक दिन में 40 से 50 हजार यात्री दर्शन कर रहे थे। जो बढ़ कर 70 हजार तक पहुंच गए हैं। जून माह में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

चारधाम यात्रा पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार का कहना है कि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। धामों में लगातार तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 20 लाख यात्री दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: रिश्वत प्रकरण में बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी पर गिरी गाज, बर्खास्तगी के आदेश जारी

Trending Videos
विज्ञापन

चारधामों में प्रतिदिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या
तिथि -      श्रद्धालुओं की संख्या
23 मई -     67,172
24 मई -     68,405
25 मई -     73,677
26 मई -     70,200
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें