20 से 25 करोड़ रुपये का भेजा प्रस्ताव
चारधाम यात्रा मार्ग 950 किमी का है। ई-गलियारा योजना के तहत हर 30 किमी पर एक ई-चार्जिंग स्टेशन बनाया जाना है। पहले चरण में 35 चार्जिंग स्टेशन के लिए 20 से 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया है। दूसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों और तीसरे में बाकी बचे पर्वतीय क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना है। चार्जिंग स्टेशन के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस, लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस, परिवहन निगम के बस अड्डे की जगह का चयन किया गया।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीपीपी मोड पर बनेगा हर की पैडी गलियारा, निर्माण के लिए इन खास कंपनियों से संपर्क साधेगी सरकार
चारधाम यात्रा मार्गाें पर 35 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर काम किया जाएगा। ई-गलियारा बनाने के लिए तीन चरणों में काम होगा। -एसके सिंह, संयुक्त आयुक्त, परिवहन विभाग