फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: सीएम धामी बोले- चारधाम यात्रा निर्बाध जारी, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन

Tue, 13 May 2025 11:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड

सार

सीएम ने कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हेली सेवाएं भी सुगमता से जारी हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन


कहा कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और हेली सेवाएं भी सुगमता से जारी हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सचिवों को समय-समय पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए भेजा जाए, जिससे व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया जा सके और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: बदरीनाथ से केदारघाटी लौट रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, स्कूल के खेल मैदान में उतारा हेली
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आगामी मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के भी निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें