सीबीएसई ने इस साल 10वीं के छात्रों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्हें पांच मुख्य विषयों के साथ तीन व्यावसायिक विषयों में से भी कोई एक चुनने का मौका मिलेगा।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अगर कोई छात्र फेल हो जाता है तब भी पास होने का मौका रहेगा। इसके लिए कोई कंपार्टमेंट परीक्षा (पूरक परीक्षा) भी नहीं देनी होगी। इन छात्रों को व्यावसायिक विषयों (स्किल बेस्ड सब्जेक्ट) के आधार पर पास किया जाएगा।
विज्ञापन
सीबीएसई ने इस साल 10वीं के छात्रों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्हें पांच मुख्य विषयों के साथ तीन व्यावसायिक विषयों में से भी कोई एक चुनने का मौका मिलेगा। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी मनीष अग्रवाल ने बताया, बोर्ड के नियम के अनुसार अगर कोई छात्र व्यावसायिक विषयों में फेल हो जाता है और बाकी के पांच मुख्य विषयों में पास है तो बोर्ड उसे पास मानता है। ऐसे ही अगर कोई छात्र पांच मुख्य विषयों में से एक विषय में फेल हो जाता है तो उसे व्यावसायिक विषयों के आधार पर पास माना जाएगा।
उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी और पुनर्मूल्यांकन की सुविधा
सीबीएसई बोर्ड छात्रों को नंबर सत्यापन के साथ उत्तर पुस्तिकाओं की फोटो कॉपी और अंकों के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देता है। इसके लिए छात्रों को तय शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऐसे में अगर कोई छात्र रिजल्ट के अंकों से असंतुष्ट है तो वह नंबर के सत्यापन के लिए आवेदन कर सकता है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन में आए नंबर को ही आखिरी मान परिणाम तैयार किया जाएगा।