फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा पंजीकरण: पांच दिन से लाइनों में लगकर यात्रियों के सूजे पांव, स्लाॅट खत्म, जेब भी खाली

Mon, 25 May 2026 11:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Chardham Yatra 2026: कई नौकरीपेशा वाले लोग तय दिन की छुट्टी लेकर यात्रा पर आए थे, लेकिन उन्हें दो से तीन दिन ऋषिकेश में ही लग गए। जब तक लोग काउंटर तक पहुंच रहे तब तक स्लॉट खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
पंजीकरण काउंटर पर भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन से लाइन में लग रहे हैं लेकिन पंजीकरण नहीं हो पाया। लाइन में लग-लगकर पांवों में सूजन आ गई है। होटल का खाना खाकर पैसे भी खत्म हो गए, जैसे ही काउंटर के नजदीक पहुंच रहे हैं वैसे ही स्लॉट खत्म होने की घोषणा हो रही है।

विज्ञापन


सोमवार को चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में कई यात्रियों ने यह दास्तां सुनाई। कई नौकरीपेशा वाले लोग तय दिन की छुट्टी लेकर यात्रा पर आए थे, लेकिन उन्हें दो से तीन दिन ऋषिकेश में ही लग गए। हर कोई जल्दी पंजीकरण कराकर बदरी-केदार के दर्शन करना चाह रहा है।

विज्ञापन

Uttarakhand: नितिन नवीन के दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, 25 स्थानों पर पारंपरिक अंदाज में होगा स्वागत

तीर्थयात्रियों की जुबानी

बांदा जिले से करीब 28 तीर्थयात्री चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं। हम यहां 21 मई को पहुंच गए थे। तब से हर रोज काउंटर पर जाकर पंजीकरण की लाइन में लग रहे हैं, लेकिन जब तक काउंटर के नजदीक पहुंचते तब तक स्लॉट खत्म हो जा रहा है। काउंटर पर खड़े-खड़े पांव भी सूज गए। होटल का खाना खाकर पैसे भी खत्म हो गए।
- चंद्रिका प्रसाद, बांदा, उत्तर प्रदेश

हम नौ तीर्थयात्री रायपुर से आए थे। तीन दिन से पंजीकरण काउंटर पर लग रहे हैं लेकिन पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। धक्कामुक्की में परेशानी हो रही है। प्रशासन को पंजीकरण व्यवस्था को सरल करना चाहिए, जिससे तीर्थयात्रियों को परेशानी न हो।
- मुनिराम कश्यप, रायपुर छत्तीसगढ़

हम उन्नाव से करीब 70 तीर्थयात्री आए हैं। तीन दिन से पंजीकरण की लाइन में लग रहे हैं लेकिन पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। स्लॉट जल्दी खत्म हो रहा है। प्रशासन को यहां पर भीड़ रोकने की बजाय आगे भेजनी चाहिए, जिससे हम चारधाम की यात्रा कर सकें।
- नंदकिशोर महंत, उन्नाव, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें