24 घंटे होंगे पंजीकरण
प्रशासन ने बताया कि पंजीकरण सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यात्रियों की भीड़ और आवागमन के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाएगी। वर्तमान में कुल 105 कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए हैं। इनमें 30 मोबाइल टीमें भी शामिल हैं, जो आश्रमों, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर जाकर यात्रियों का पंजीकरण करेंगी। मोबाइल टीमें उन स्थानों पर भेजी जाएंगी जहां कम से कम 20 या उससे अधिक यात्री रुके होंगे। इससे यात्रियों को पंजीकरण के लिए कैंप तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
भारतीयों के लिए आधार, विदेशियों के लिए पासपोर्ट अनिवार्य
पंजीकरण के लिए भारतीय यात्रियों को आधार कार्ड अनिवार्य होगा। साथ ही बायोमेट्रिक सत्यापन और फोटो प्रक्रिया भी की जाएगी। विदेशी नागरिकों एवं एनआरआई यात्रियों को पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। प्रशासन का कहना है कि इस बार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।