पर्यटन मंत्री ने कहा, चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तरकाशी जिले में पुलिस को 10 नई मोटर साइकिल दी गई। जो गंगनानी से डबरानी, डबरानी से सुक्की, झाला से हर्षिल, धराली से भैरोंघाटी, सिलक्यारा से राड़ी टॉप, राड़ी टॉप से औरछा, बड़कोट से दोबाटा, पालीगाड़ से स्याना चट्टी, स्याना से रानाचट्टी, राना नट्ट से हनुमान चट्टी तथा हनुमान चट्टी से जानकी चट्टी-खरसाली तक संवेदनशील संकरे मार्गों पर निरंतर गश्त करेंगी।