घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की टीम को बुलाकर गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया। मगर देर शाम तक दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। एएसपी/सीओ सदर जितेंद्र चौधरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बालिकाओं की तलाश की जा रही है। टीम गंगनहर में सर्च अभियान चला रही है।
स्कूल में पढ़ते हैं तीनों भाई बहन
मथुरा निवासी राजेश काफी समय से यहां रहकर सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। उनके तीनों बच्चे यहीं एक स्कूल में पढ़ाई करते हैं। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों भाई-बहन अपने मामा के साथ नहाने के लिए गंगनहर पर गए थे। तीन भाई-बहनों में दो के गंगनहर में डूबकर लापता होने के से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पानी के तेज बहाव में बहकर दो नाबालिग बहनें लापता हो गईं। टीम सर्च अभियान चलाते हुए दोनों की खोजबीन में जुटी हुई हैं।
- पंकज गैरोला, एसपी सिटी, हरिद्वार