फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: यात्रा पर रोक के बाद भी केदारनाथ जाने की जिद पर अड़े यात्री, बैरियर तोड़ा, पुलिस ने खदेड़ा

Wed, 13 Aug 2025 05:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Chardham Yatra 2025: सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ जुट गई थी। यात्री केदारनाथ जाने की जिद पर अड़े रहे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन
सोनप्रयाग में यात्रियों की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग के भारी से भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते केदारनाथ यात्रा को तीन दिन के लिए रोका गया है। पुलिस द्वारा बाजार में बैरियर लगाया गया है। साथ ही सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए शटल सेवा भी प्रतिबंधित की गई है। इसके बाद भी यात्री सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं। बुधवार को केदारनाथ जाने की जिद कर रहे यात्रियों को रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों और पुलिस जवानों के बीच काफी कहासुनी भी हुई।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ जुट गई थी। 11 बजे तक यहां करीब 500 से अधिक यात्री बाजार में एकत्रित हो गये थे, जो एक स्वर में केदारनाथ जाने की बात कह रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा बाजार में बैरियर लगाकर यात्रियों को रोका गया था और उन्हें बार-बार समझाया जा रहा कि मौसम विभाग के भारी से भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते केदारनाथ यात्रा को तीन दिन के लिए स्थगित किया गया है। इसलिये सभी यात्री सुरक्षित स्थानों पर रहें। लेकिन, कई यात्री पुलिस की बात सुनने को तैयार नहीं थे। स्थिति यह रही कि कुछ ने बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस जवानों को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

Uttarakhand Cabinet: अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण, धर्मांतरण कानून हुआ और सख्त
विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया कि तीन दिन तक भारी से भारी बारिश के अलर्ट को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को जगह-जगह पर रोका जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा जा रहा है, बावजूद कुछ लोग जबरन आगे जाने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें रोका गया है। बताया कि सोनप्रयाग से शटल सेवा भी बंद की गई है। इस दौरान तीन वाहन संचालकों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें