फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: यात्रियों को नहीं होगी परेशानी, चारों धामों के प्रथम पड़ाव पर खुलेंगे ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर

Mon, 21 Apr 2025 09:36 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: यमुनोत्री धाम के लिए बड़कोट दोबाटा में, गंगोत्री के लिए हिना में, केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी-फाटा और बदरी विशाल के लिए गौचर में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के मद्देनजर गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने चारधाम होटल एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि प्रत्येक धाम के प्रथम पड़ाव में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए काउंटर खोले जाएंगे।

विज्ञापन


यमुनोत्री धाम के लिए बड़कोट दोबाटा में, गंगोत्री के लिए हिना में, केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी-फाटा और बदरी विशाल के लिए गौचर में ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर खोला जाएगा। कैंप कार्यालय में हुई बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त की जाए।

इस दौरान तय किया गया कि ऑनलाइन पंजीकरण 75 प्रतिशत और ऑफलाइन पंजीकरण में यात्रियों की कोई संख्या निर्धारित नहीं होगी यानी असीमित संख्या में यात्री आ सकेंगे।
विज्ञापन


Chardham Yatra: बांसवाड़ा में लगा शिविर, केदारनाथ यात्रा के लिए 2500 से अधिक घोड़ा-खच्चरों का हुआ पंजीकरण

विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि इस बार बैरियर सिस्टम, गेट सिस्टम व चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम के कटापत्थर में आरटीओ चेक पोस्ट नहीं रहेगी। बैरियर पर चेकिंग से यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सेल्फ डिक्लेरेशन फार्म की बाध्यता व ओटीपी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। यात्रा मार्ग पर अब 15 मीटर से कम ऊंचाई वाली बिल्डिंग या होटल को फायर की एनओसी लेने की जरूरत नहीं है।

बैठक में चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश मेहता, यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, उत्तरकाशी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, गंगोत्री धाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल नौटियाल, केदारनाथ घाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें