फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: महाशिवरात्रि पर कल तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, तैयारियां पूरी

Tue, 25 Feb 2025 01:30 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने के दौरान ही अतिरिक्त पुजारी की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा।  
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी। साथ ही द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में यात्राकाल के लिए पुजारियों की तैनाती तय की जाएगी। मंदिर समिति ने आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर दी हैं।

विज्ञापन


श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में दो वर्ष से अधिक समय से पुजारी का एक पद रिक्त चल रहा है। 31 मई 2023 को पुजारी शशिधर लिंग का (56) आकस्मिक निधन हो गया था। तब से चार पुजारी ही काम कर रहे हैं जिनकी तैनाती यात्राकाल में मंदिर समिति केदारनाथ, मद्महेश्वर, ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ और विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में करती आ रही है। मगर बीते दो वर्ष से पुजारी का पद खाली है।

Uttarakhand: पर्यटन के रूप में जादुंग गांव को मिलेगी पहचान, अप्रैल व मई में फिर से शुरु होंगे रुके हुए काम
विज्ञापन
विज्ञापन





इस संबंध में बीकेटीसी के सीईओ विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि पुजारी के रिक्त पद की पूर्ति के लिए केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग से वार्ता हुई है। महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय होने के दौरान ही अतिरिक्त पुजारी की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें