पिछले साल 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दिन ही 25 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। इस संख्या के हिसाब से केदारनाथ धाम में ठहरने की व्यवस्था नहीं है।