मांगी थी सहायता नहीं पहुंचे पुलिसकर्मी
बीएचईएल की भूमि पर खनन की सूचना पूर्व से ही नगर प्रशासन को मिल रही थी। इस पर कई बार पत्र व्यवहार किया गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। पिटकुल ने जब खनन कारोबारियों के दुस्साहस को बताते हुए नगर प्रशासन से फिर से हस्तक्षेप करने की मांग की तो परिणाम घातक निकला। नगर प्रशासक संजय पंवार ने सूचना को गंभीरता से लिया और उन्हाेंने मौके की रिपोर्ट के लिए कुछ अधिकारियों के साथ सिक्योरिटी गार्ड को भेजा। इस बीच उन पर वाहन चढ़ाकर मारने का प्रयास किया गया। यही नहीं खनन से पिटकुल के टावर को भी खतरा पहुंच चुका है। नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि सिडकुल थाने की पुलिस और प्रशासन को पूरे मामले की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को दी जाएगी। पर्याप्त सुरक्षा और पुलिस कर्मियों की मौजूदगी की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।