सख्ती से काटे जाएंगे चालान
परिवहन विभाग के अनुसार, जिन सार्वजनिक वाहनों में सवारियां सफर करती हैं, उनमें वीएलटीडी और पैनिक बटन लगवाना जरूरी है, ताकि महिलाओं और बच्चों को आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। इस बार सख्ती के साथ चालान काटने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
आम व्यावसायिक वाहनों के लिए भी यही नियम
यह अनिवार्यता सुरक्षा के लिहाज से की गई। नए व्यावसायिक वाहनों में यह डिवाइस कंपनी से लगकर आ रही है। डिवाइस के माध्यम से कमांड सेंटर के पास पूरी जानकारी पहुंचती है, कौन सा वाहन कब कहां गया। यह पूरा विवरण कमांड कंट्रोल सेंटर के पास होती है। आपात स्थिति में सवारी पैनिक बटन को दबाने का विकल्प प्रयोग कर पुलिस मदद पा सकता है।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024: अब तक 40 हजार संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाई, चेकिंग अभियान तेज
यह हैं फायदे
- परिवहन विभाग के पास रहेगी व्यावसायिक वाहन की लोकेशन
- चारधाम यात्रा में गाड़ी रूट पर है, भटकी तो नहीं, इस पर निगरानी रहेगी
- महिला और बच्चे चारधाम यात्रा में सुरक्षित सफर कर सकेंगे
- गाड़ी के फेेरे के नियम का पालन कराया जा सकेगा, तेज वाहन नहीं चला सकेंगे
- चोरी होने पर गाड़ी का पता लगाना आसान होगा