केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 52 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 23, यमुनोत्री धाम में 22 और गंगोत्री में आठ यात्रियों की मौत हुई है।
19 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
10 मई से शुरू यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अब तक 19 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 7.21 लाख तीर्थयात्री अधिक आए हैं। चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है।