रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में तीन घंटे हुई बर्फबारी
रविवार को केदारनाथ में शाम साढ़े चार बजे से बर्फबारी शुरू हुई। लगातार तीन घंटे तक बर्फबारी होने से इलाके में ठंड में खासा इजाफा हुआ। इस दौरान यात्रा से जुड़े सभी कार्य बंद करने पड़े हैं। इससे पूर्व धाम में सुबह से मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी। लेकिन चढ़ने के साथ यहां सूरज की तेज तपन से बर्फ भी पिघलती रही। लेकिन अपराह्न बाद मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा और शाम चार बजे से तेज बर्फबारी होने लगी। देर शाम तक धाम में बर्फबारी होती रही, जिसके चलते वहां मौजूद हक-हकूकधारी, यात्रा ड्यूटी तैनात अधिकारी-कर्मचारी व अन्य लोग कमरों में कैद हो गए।