करीब 20 हजार वाहनों में लगाई जानी है डिवाइस
बता दें कि पिछले साल भी परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने परिवहन व्यावसायियों को जीपीएस डिवाइस से राहत दी थी। इस छूट पर परिवहन कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को विधानसभा पहुंचकर मंत्री चंदन रामदास का आभार जताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे 31 मई तक डिवाइस जरूर लगवा लेंगे। करीब 20 हजार वाहनों में ये डिवाइस लगाई जानी है।
ऋषिकेश में चेकिंग हुई तो रास्ते में नहीं
परिवहन मंत्री ने बताया कि इस बार अगर किसी वाहन की ऋषिकेश स्थित चेकपोस्ट पर चेकिंग हो जाएगी तो बीच रास्ते में उसका वाहन चेक नहीं किया जाएगा। बताया कि इससे यात्रा में होने वाले विलंब से मुक्ति मिलेगी।
जाम लगने पर पहले बड़ी बसें निकलेंगे
परिवहन मंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं वाहनों की वजह से जाम लगता है तो छोटे वाहनों के बजाए पहले बड़ी बसों को निकाला जाए। इससे यातायात सुगम हो जाएगा। छोटे वाहनों को निकालना भी आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: मैदान में बढ़ेगी तपिश, पहाड़ में राहत के आसार, इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
सभी चौकियां हाईटेक
परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने बताया कि इस बार सभी परिवहन चौकियों को हाईटेक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां इंटरनेट की पूरी सुविधा होगी, ताकि वाहनों के कागजात चेक करने में आसानी हो। मंत्री 21 अप्रैल को ऋषिकेश से यात्रा की शुरुआत करेंगे।