फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत, मृतकों की संख्या हुई 10

Sun, 07 May 2023 06:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

Yamunotri Dham pilgrims Death News: हृदय गति रुकने से मृतकों में एक यात्री मध्य प्रदेश और दूसरा नासिक से है। पैदल मार्ग पर यात्रा के दौरान दोनों की तबीयत बिगड़ी थी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हार्ट अटैक - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो यात्रियों की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा में हृदय गति रुकने से मृतकों की संख्या अब नौ हो गई है। वहीं, एक यात्री की मौत पहाड़ी से आए पत्थर लगने के कारण हो चुकी है।

विज्ञापन


Glacier Breaks In Pithoragarh: चीन सीमा के पास लौखुंग नाले में टूटा ग्लेशियर, लोगों ने भागकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार, संजना बाई पंवार(75) पत्नी नाथू सिंह पंवार निवासी गोथानिया, झाबुआ मध्य प्रदेश अपने परिजनों के साथ रविवार को यमुनोत्री यात्रा के लिए आई थीं। जानकीचट्टी में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए यात्रा अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

संजना बाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरी ओर बालासाहेब डेगडु जैन(73) पुत्र डेगडु शंकर जैन निवासी गंगापुर रोड नासिक अपने साथियों के साथ यमुनोत्री की पैदल यात्रा कर रहे थे। पैदल मार्ग पर भिंडयालीगाड़ के समीप वह अचानक बेहोश हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें