फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bull Ride Viral Video: वाराणसी नहीं ऋषिकेश का है युवक के सांड की सवारी का वायरल वीडियो, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 07 May 2023 04:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

Rishikesh Bull Ride Viral News: एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा। उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
सांड की सवारी करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांड पर बैठकर सवारी करने का एक वीडियो दो दिन से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पहले ये वीडियो वाराणसी का बताया जा रहा था। लेकिन छानबीन के बाद पता चला कि यह वीडियो ऋषिकेश का है। 

विज्ञापन


वीडियो बीते पांच मई देर रात 12 बजे का है। एक युवक तपोवन आनंद धाम आश्रम रोड पर सांड के ऊपर बैठ गया और फिर उसकी सवारी कर उसे सड़क पर दौड़ाने लगा। इस दौरान आस-पास घूम रहे लोगों ने युवक का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे में था।

Chardham yatra2023: मौसम का मिला साथ, ‘रुद्राक्ष’ के हेलीकॉप्टर ने लगाए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दो फेरे

विज्ञापन

राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है युवक

बताया जा रहा है कि युवक तपोवन में एक राफ्टिंग व्यवसायी के यहां वाहन चालक है। जब सोशल मीडिया पर राफ्टिंग व्यवसायी को अपने वाहन चालक के सांड की सवारी का पता चला तो उसने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसने युवक को नौकरी से निकाल दिया। 
विज्ञापन

युवक को नौकरी से निकाला

राफ्टिंग व्यवसायी ने बताया कि युवक का नाम नागेश है, जो शिवाजी नगर का रहने वाला है। वह तपोवन में लंबे समय से वाहन चालक का काम करता है। जो अपने वाहन में पर्यटकों को बैठाकर राफ्टिंग प्वाइंट तक छोड़ता है। युवक की इस हरकत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें