फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: 55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मी नहीं करेंगे चारधाम ड्यूटी, डीजीपी ने जारी किए आदेश

Sun, 28 May 2023 11:41 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कई पुलिसकर्मियों ने अपने स्वास्थ्य को लेकर शिकायतें की हैं। ऐसे में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पुलिसकर्मियों से यात्रा मार्ग पर ड्यूटी नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों को चारधाम यात्रा ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए। चारधाम ड्यूटी के वक्त स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यह फैसला लिया गया है। इसके लिए संबंधित जिलों को ड्यूटी की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों पर उम्रदराज लोगों के सामने कई स्वास्थ्य समस्याएं आ रही हैं। अब तक कई यात्रियों की मृत्यु भी हो चुकी है। कई पुलिसकर्मियों ने भी अपने स्वास्थ्य को लेकर शिकायतें की हैं। ऐसे में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पुलिसकर्मियों से यात्रा मार्ग पर ड्यूटी नहीं कराई जाएगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Akshay kumar: जागेश्वर और बदरीनाथ धाम पहुंचे बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, भोले की भक्ति में दिखे लीन, तस्वीरें
विज्ञापन


उन्होंने बताया, यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस, जल पुलिस, पर्यटन पुलिस और एसडीआरएफ की चौकियां बनी हुई हैं। यहां श्रद्धालु अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग यात्रियों के लिए होमगार्ड ने भी व्यवस्था की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें