उत्तरकाशी में कार्डिक यूनिट शुरू, हृदय रोगियों को मिलेगी राहत
जिला अस्पताल उत्तरकाशी में कार्डिक यूनिट शुरू कर दी गई है जहां पर एक कार्डियोलॉजिस्ट सहित अन्य स्टॉफ हर समय तैनात रहेगा। इसकी प्रकार जानकी चट्टी मेडिकल रिलीव प्वाइंट पर एक प्रशिक्षित फिजीशियन व अन्य स्टॉफ तैनात किया गया है, जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर कुल 20 हेल्थ फैसिलिटी सेंटर बनाए गए हैं। जानकी चट्टी में एक कार्डिक एंबुलेंस भी तैनात की गई है। पूरे जिले में 5 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस व 9 बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, 14 आपातकालीन एंबुलेंस 108 तथा 6 विभागीय एंबुलेंस तैनात हैं।
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 14 मेडिकल रिलीव प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर प्रशिक्षित डॉक्टरों के साथ ही फार्मासिस्ट व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई है। बदरीनाथ धाम सहित पूरे मार्ग पर भी स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां आने वाले यात्रियों के लिए आपात स्थिति में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को बेस कैंप मानते हुए डॉक्टरों डॉक्टरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में मेडिट्रीना ग्रुप ऑफ हास्पिटल के द्वारा सीएसआर के तहत कार्डिक यूनिट संचालित की जा रही है जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ ही पैरामेडिकल स्टॉफ भी तैनात रहेगा।