फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023 : साढ़े छह लाख से अधिक यात्री कर चुके पंजीकरण, अप्रैल पहले सप्ताह से आएगी और तेजी

Sun, 26 Mar 2023 07:07 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

15 मार्च से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया गया। अब तक यात्रा के लिए 6.51 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 246983, बदरीनाथ में 20815, गंगोत्री में 100042 और यमुनोत्री में 98668 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के लिए अब तक साढ़े छह लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हेली सेवा की बुकिंग शुरू होने के बाद पंजीकरण में तेजी आएगी। पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से चारधाम यात्रा के पंजीकरण शुरू किया था।

विज्ञापन


शुरूआत में केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा रहा था। 15 मार्च से गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण शुरू किया गया। अब तक यात्रा के लिए 6.51 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। इसमें केदारनाथ के लिए 246983, बदरीनाथ में 20815, गंगोत्री में 100042 और यमुनोत्री में 98668 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब 42 की उम्र वाले बन सकेंगे क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और व्यायाम प्रशिक्षक, बनी नई नियमावली

उधर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने अप्रैल माह के पहले सप्ताह में केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग शुरू करने की तैयारी की है। आईआरसीटीसी ने भी बुकिंग के लिए पोर्टल का ट्रायल शुरू कर दिया है। हेली सेवा के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। जिससे हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू होने के बाद यात्रा के पंजीकरण में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें