फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, कई नेताओं की हुई गिरफ्तारी

Sun, 26 Mar 2023 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी का कहना था कि गांधी जी के देश मे अब सत्याग्रह करना भी अपराध हो गया है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। 
 
विज्ञापन
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के नेता आंदोलन की राह पर हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेशभर में सत्याग्रह कर विरोध दर्ज किया। जिस क्रम में आज भगत सिंह चौक पर स्थित गांधी पार्क में सत्याग्रह आंदोलन करने जा रहे सैकड़ो कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

 

धर्मनगरी हरिद्वार में जिला कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह आंदोलन का कार्यक्रम रखा गया था जिसके लिए आज रविवार को जैसे ही कांग्रेसियों ने गांधी पार्क का रूख किया वहां तैनात भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर ज्वालापुर विधायक रविबहादुर ने कहा कि महात्मा गांधी के चरणों मे बैठ कर सत्याग्रह करना भी भाजपा की सरकार में अपराध हो गया है उन्होंने कहा कि अगर सरकार की नजर में सत्याग्रह करना भी अपराध है तो वे गिरफ्तारी को तैयार है उन्होंने सरकार द्वारा किये जा रहे इस बर्ताव को सरकार की हठधर्मिता बताया। वहीं इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतपाल ब्रह्मचारी का कहना था कि गांधी जी के देश मे अब सत्याग्रह करना भी अपराध हो गया है। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत गिरफ्तारी के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। 


कांग्रेसियों की गिरफ्तारी पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि कांग्रेसियों को पहले ही बता दिया गया था कि उनके पास इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नही थी और बोर्ड की परीक्षाओं के चलते धारा 144 लगी होने के चलते ही कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की गई है। 

 

रुड़की में भी कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस नोकझोंक भी हुई। रविवार को चंद्रशेखर चौक पर एकत्रित हुए कांग्रेसियों को पुलिस ने धरना प्रदर्शन नहीं करने दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी। पुलिस ने कांग्रेस के छह कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर रोशनाबाद भेज दिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा महात्मा गांधी जी की मूर्ति की घेराबंदी करने के उपरांत कांग्रेस नेता चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह की मूर्ति पर जाने लगे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष आशीष सैनी ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे को लागू करने के लिए कर रही है जो लोकतंत्र के समाप्ति का स्पष्ट प्रमाण है। प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी ने कहा कि सरकार चोरों पर कार्रवाई करने के बजाय चोरों की पहचान बताने वाले नागरिकों पर कार्रवाई कर रही है जो भ्रष्टाचार का राजनीतिकरण है। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार की दमन की नीति भ्रष्टाचार को छुपाने एवं विपक्ष को कुचलने की है। सरकार की हड़ताल आसाई और भ्रष्टाचार का खुलकर विरोध किया जाएगा। सेवादल प्रदेश महासचिव रितु कंडियाल ने कहा कि भाजपा के अलोकतांत्रिक रवैया का पर शक विरोध करना चाहिए। देश की जनता के अधिकारों की रक्षा कांग्रेस का संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें