फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra: मौसम की चुनौतियों के बाद भी श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, अब तक 1.66 लाख से अधिक ने किए दर्शन

Fri, 28 Apr 2023 09:04 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2023 Update: चारधाम यात्रा के लिए 21 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं। वहीं, केदार घाटी में बारिश और बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को काफी उत्साह है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक 1.66 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। मौसम की चुनौतियों के बाद भी अब तक केदारनाथ धाम में 61 हजार से ज्यादा भक्तों ने दर्शन किए।

विज्ञापन


केदार घाटी में बारिश और बर्फबारी के बीच बाबा केदार के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को काफी उत्साह है। 3070 तीर्थयात्री हेली सेवा से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने से अब तक 44 हजार, गंगोत्री धाम में 46 हजार और बदरीनाथ में लगभग 16 हजार से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए हैं।

Kedarnath: मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग के ऊपर लगा सोने का छत्र और घड़ा, महाराष्ट्र के भक्त ने दिया है चढ़ावा
विज्ञापन


मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 30 अप्रैल तक पंजीकरण बंद किया गया। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधामों में दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए जा रहे हैं।

20 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
हेमकुंड साहिब के कपाट 20 मई को खुलेंगे। हेमकुंड के लिए अब तक 16 हजार श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। जबकि चारधाम यात्रा के लिए 21 लाख से अधिक यात्री पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन

पांच यात्री शपथ पत्र भरकर स्वयं के जोखिम पर गए केदारनाथ

केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक स्थापित एमआरपी में 974 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया। इस मौके पर 5 यात्री शपथ पत्र देकर अपने जोखिम पर धाम के लिए रवाना हुए।

सीएमओ डाॅ. हरीश चंद्र सिंह मार्तोलिया ने बताया कि 55 वर्ष तक के 700 और 55 वर्ष से अधिक उम्र के 274 यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर, शुगर और पल्स रेट जांची गई। 969 यात्री पैदल यात्रा के लिए स्वस्थ्य पाए गए।

जबकि ऑक्सीजन लेबल और रक्तचाप अधिक होने की स्थिति में पांच यात्रियों को रुकने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने शपथपत्र भरकर स्वयं के जोखिम पर यात्रा की बात कही। इसके बाद उन्हें धाम के लिए रवाना किया गया। साथ ही सभी एमआरपी पर उन्हें अपना रक्तचाप जांच के लिए कहा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें