घोड़े-खच्चरों के लिए खोले जाएंगे चार चिकित्सालय
सचिव पशुपालन डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने केदारनाथ यात्रा में घोड़ा–खच्चर संचालन की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान घोड़े व खच्चर को ढोने वाले वजन पर भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में चर्चा हुई है। यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चरों के उपचार के लिए चार अस्थायी अस्पताल खोले जाएंगे।
यात्रा में जाने से पहले घोड़े-खच्चरों की मेडिकल जांच होगी। यदि जांच में अस्वस्थ पाए जाने वाले घोड़े-खच्चरों को संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए कि अस्वस्थ घोड़े खच्चरों करने वाले मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम रुद्रप्रयाग एक सप्ताह में इसका प्लान तैयार करेंगे। उसके बाद शासन की ओर से एसओपी जारी की जाएगी।