फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम से हुई दोनों धामों में पहली पूजा

Sat, 22 Apr 2023 01:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।

सार

चारधाम यात्रा शुक्रवार को औपचारिक रूप से शुरू हुई जबकि यात्रा का विधिवत आगाज आज शनिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
गंगोत्री धाम के कपाट खुले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। अक्षय तृतीय पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12:35 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:41 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। दोनों धामों में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

विज्ञापन


मां यमुना की डोली शनिवार सुबह खरसाली से पूजा-अर्चना के बाद अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां यमुना की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें चारधाम यात्रा की शुभकामनाएं दीं और सुरक्षित यात्रा का भरोसा दिलाया।

इधर, भैरो घाटी में रात्रि प्रवास के बाद मां गंगा की भोगमूर्ति चल विग्रह डोली शनिवार सुबह आर्मी बैैंड और ढोल दमाऊं की थाप के बीच सुबह नौ बजे गंगोत्री धाम पहुंची। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां मां गंगा की पूजा-अर्चना की। सीएम ने कहा की बीते दिनों से हो रही बारिश-बर्फबारी से यात्रा तैयारियों में कुछ दिक्कतें हुईं थी लेकिन जल्द सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने आज अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुगम, सुखद और मंगलमय चारधाम यात्रा की कामना की है।
 

ये भी पढ़ें...Twitter Blue Tick: ट्वीटर ने उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम धामी समेत कई हस्तियों के ब्लू टिक हटाए

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें