फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: हेली सेवा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी FIR, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mon, 17 Apr 2023 11:46 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update:   मुख्य सचिव ने कहा कि केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
टिकटों की कालाबाजारी - फोटो : i stock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सोमवार को केदारनाथ हेली सेवा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

विज्ञापन


सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण को देखते हुए इस बार अधिक संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Chardham Yatra: तीर्थ स्थलों पर 'मर्यादा' भूले तो जाना पड़ सकता है जेल, वीडियो बनाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग में धोखाधड़ी और कालाबाजारी को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाए। आईआरसीटीसी के साथ ही उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के माध्यम से निगरानी की जाए।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा से संबंधित सभी जिलों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षित पीआरडी जवान उपलब्ध कराए जाने के लिए विभाग को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिकायतों के समाधान व टिकट रद्द करने पर रिफंड की 24 घंटे व्यवस्था की जाए। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव एवं यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें