फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2023: देहरादून से इस बार नहीं मिलेगी केदारनाथ के लिए हेली सेवा, चलेंगे केवल चार्टर्ड हेलीकॉप्टर

Mon, 17 Apr 2023 11:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update: यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा के साथ ही सहस्त्रधारा से भी हेली सेवा के लिए कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। लेकिन किसी भी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
केदारनाथ में उड़ान भरता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में इस बार भी देहरादून से केदरनाथ धाम तक सीधी हेली से नहीं मिल पाएगी। यहां से केवल चार्टर्ड हेली की सुविधा ही मिलेगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने पहली बार सहस्त्रधारा से केदारनाथ के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए कंपनियों से आवेदन मांगे थे, लेकिन किसी भी कंपनी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

विज्ञापन


Chardham Yatra: तीर्थ स्थलों पर 'मर्यादा' भूले तो जाना पड़ सकता है जेल, वीडियो बनाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

यूकाडा ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा के साथ ही सहस्त्रधारा से भी हेली सेवा के लिए कंपनियों से निविदाएं मांगी थीं। नौ कंपनियों ने गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड से हेली सेवा चलाने के लिए आवेदन किए, जबकि सहस्त्रधारा से एक भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, कंपनियों के पास छोटे हेलीकॉप्टरों की कमी है। साथ ही सहस्त्रधारा से चार्टर्ड बुकिंग की तुलना में कम किराये में हेली सेवा संचालित करने के लिए कंपनियां तैयार नहीं हैं। यूकाडा के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि सहस्त्रधारा से हेली सेवा का संचालन नहीं होगा। हालांकि यहां से चार्टर्ड हेलीकॉप्टर की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें