फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा: गौरीकुंड में देर रात होटल में फटा सिलिंडर, आग की चपेट में आई कई दुकानें, मची अफरा-तफरी

Wed, 04 Oct 2023 10:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Chardham Yatra 2023 Kedarnath Dham News: खाना बनाते वक्त आशुतोष सेमवाल की दुकान में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलिंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में होटल में सिलिंडर फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में मंगलवार देर रात हादसा हो गया। यहां एक होटल में सिलिंडर फट गया। इस दौरान कई दुकानें इसकी चपेट में आ गई। वहीं, आग फैलती देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान होई जनहानि नहीं हुई। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड पंकज राणा एवं सहायक सेक्टर अधिकारी भरत सिंह चौहान ने आपदा कंट्रोल रूम में फोन कर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वाईएमएफ एवं डीडीआरएफ मौके पर पहुंच गए। सभी के सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया एवं होटल व आस-पास मौजूद यात्रियों को अलर्ट कर सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। 

उत्तराखंड : पौड़ी में बाघ के हमले में महिला की मौत, लैंसडौन में गुलदार के वार से सैनिक घायल, अस्पताल में भर्ती

एक के बाद एक फटे तीन सिलिंडर

बताया जा रहा है कि खाना बनाते वक्त आशुतोष सेमवाल की दुकान में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद आग अन्य दुकानों से फैलती हुई सिलिंडर तक जा पहुंची जहां एक के बाद एक तीन सिलिंडर फट गए।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आग के कारण होटल एवं कुछ यात्रियों का समान भी जल गया है। यात्री एवं होटल कर्मचारी सुरक्षित हैं। धमाके की आवाज सुनते ही सभी होटल से दूर भाग गए थे। राजवार ने बताया कि पुलिस ने सिलिंडर फटने समेत पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें