पांच दिनों में 50 हजार श्रद्धालु पहुंचे यमुनोत्री-गंगोत्री
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा जा रहा है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के साथ तीर्थयात्री उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी कर रहे हैं। दोनों धामों में पांच दिन में करीब 50 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।