फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandan Ram Das: चारधाम यात्रा की तैयारियां पूरी कराईं, निरीक्षण से पहले दुनिया से विदा हो गए परिवहन मंत्री

Wed, 26 Apr 2023 08:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Cabinet Minister Chandan Ram Das Passed Away:  पिछले सप्ताह अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा था कि चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद वह खुद यात्रा मार्गों पर जाकर परिवहन विभाग की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। कई माह से इसकी तैयारियों में खुद मोर्चा संभाले रहे परिवहन मंत्री चंदन रामदास निरीक्षण की मंशा लिए ही दुनिया से विदा हो गए। मंत्री ने हाल ही में चारधाम यात्रा के तहत बनी चेकपोस्ट का शुभारंभ किया था।

विज्ञापन


Chandan Ram Das: प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, 1980 में यूं शुरू हुआ था चंदन राम दास का राजनीतिक सफर

मंत्री चंदन रामदास ने इस साल चारधाम यात्रा में जहां परिवहन निगम को अतिरिक्त बसें लगाने को कहा था तो वहीं निजी बस संचालकों को भी यात्रा में बढ़चढ़कर शामिल होने को प्रेरित किया था। उन्होंने परिवहन निगम के ड्राइवर कंडक्टर के लिए यात्रा मार्गों पर आराम करने के लिए इंतजाम करने को कहा था, जिसके तहत कुछ जगह इंतजाम हो भी गए थे।

विज्ञापन

यात्रा को सुगम बनाने के लिए हर जतन किया

वहीं, टैक्सी-मैक्सी व अन्य परिवहन व्यावसायियों के लिए ग्रीन कार्ड बनवाने में आ रही जीपीएस डिवाइस की अड़चन को फिलहाल दूर कर दिया था। मंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर बनने वाली चेकपोस्ट को इस बार अत्याधुनिक बनवा दिया था ताकि वाहनों की ज्यादा लंबी कतार न लगे।

इंटरनेट की मदद से तत्काल वाहन की पूरी जानकारी चेक की जा सके। पिछले सप्ताह अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा था कि चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद वह खुद यात्रा मार्गों पर जाकर परिवहन विभाग की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। मंत्री ने ये भी कहा था कि इस बार चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए हर जतन किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन मुख्यालय में ली थी आखिरी बैठक

उन्होंने यात्रा तैयारियों को लेकर ऋषिकेश और देहरादून में कई दौर की बैठक की थीं। आखिरी बैठक परिवहन मुख्यालय में हुई थी, जिसमें सभी परिवहन व्यावसायी भी शामिल हुए थे। मंत्री ने सभी की बात सुनकर सहजता से जवाब दिया था। चारधाम यात्रा की तैयारियां करके मंत्री बुधवार को इस दुनिया से विदा हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें