फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2022 : एक दिन में पांच हजार श्रद्धालु ही करेंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन, ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण जरूरी

Sun, 15 May 2022 08:42 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ

सार

आगामी 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं। यात्रा सुव्यवस्थित और सुरक्षित चले इसके लिए उत्तराखंड सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ने विचार-विमर्श के बाद यहां प्रत्येक दिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित कर ली है।
विज्ञापन
हेमकुंड साहिब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारों धामों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की भी संख्या निर्धारित कर दी गई है। अब हेमकुंड साहिब में प्रतिदिन हर दिन पांच हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। चारों धामों के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि हेमकुंड साहिब में हर दिन पांच हजार यात्री दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इससे यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की पूरी संभावना है। 

आगामी 22 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने हैं। यात्रा सुव्यवस्थित और सुरक्षित चले इसके लिए उत्तराखंड सरकार और गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ने विचार-विमर्श के बाद यहां प्रत्येक दिन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित कर ली है।

विज्ञापन


ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण अनिवार्य
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष ने बताया कि हेमकुंड साहिब आने वाले श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य रूप से करवा लें। यदि किसी कारण से कोई ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करवा पाए हों तो वे गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब लक्ष्मण झूला मार्ग ऋषिकेश में बनाए गए पंजीकरण केंद्र पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की हत्या: संदीप के मासूम बच्चे पूछ रहे हैं...कहां हैं पापा, मार्मिक शब्द सुन लोगों का फट गया कलेजा, तस्वीरें
विज्ञापन


यात्री ऑनलाइन पंजीकरण के लिए  registrationandtouristcare.ukgov.in पर या मोबाइल एप Tourist care uttarakhand डाउनलोड करके पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने अपील की कि हेमकुंड की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु पंजीकरण के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें, जिससे यात्रा मार्ग पर व्यवस्था बनाई जा सके और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें