दस से अधिक सीट क्षमता वाले वाहनों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अपने वाहनों की जांच के लिए आरटीओ दफ्तर जाना होगा। आरटीओ प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई के मुताबिक, ग्रीन गार्ड बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ट्रायल चल रहा है।
इस दिन खुलेंगे चारधाम के कपाट
गंगोत्री 14 मई 2021
यमुनोत्री 14 मई 2021
केदारनाथ 17 मई 2021
बदरीनाथ 18 मई 2021
दस सीट क्षमता तक के वाहनों के ऑनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने के लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो चुका है। इसके सभी पहलुओं का परीक्षण किया जा रहा है। 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के हाथों इसकी लॉन्चिंग की तैयारी की जा रही है।
- रंजीत सिन्हा, सचिव, परिवहन