फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2021: बसंत पंचमी पर बदरीनाथ और महाशिवरात्रि के दिन तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

Thu, 04 Feb 2021 08:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश

सार

  • बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी को नरेंद्रनगर राजदरबार में तय होगी
  • केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 11 मार्च शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी
  • गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम परंपरागत रुप से प्रत्येक यात्राकाल में अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि बसंत पंचमी 16 फरवरी मंगलवार को पंचाग गणना के बाद विधि-विधान से नरेन्द्रनगर स्थित राजदरबार में तय होगी। प्रात: 9.30 बजे से राजदरबार में कपाट खुलने की तिथि घोषित किए जाने के लिए एक समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का भी दिन निश्चित हो जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में 11 मार्च गुरुवार को शिवरात्रि के अवसर पर तय होगी, जबकि गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट परंपरागत रूप से अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। तीर्थ पुरोहितों द्वारा नव संवत्सर के दिन शीतकालीन प्रवास मुखबा में गंगोत्री धाम और  शीतकालीन प्रवास खरसाली में यमुना जयंती पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय किया जाता है।

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि निर्धारण के लिए नरेंद्रनगर राजदरबार में प्रात: 9.30 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।  गाडू घड़ा (तेल कलश) नृसिंह मंदिर जोशीमठ एवं योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर में पूजा अर्चना के बाद 15 फरवरी शाम को देवस्थानम बोर्ड के चंद्रभागा स्थित धर्मशाला में पहुंचेगा। 16 फरवरी को प्रात: राजदरबार के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहेंगे मौजूद

इसी पवित्र घड़े में बाद में समारोह पूर्वक तिलों का तेल भगवान बदरीविशाल के अभिषेक के लिए कपाट खुलने के अवसर पर डिमरी पुजारियों द्वारा बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाएगा। 

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, चारधाम विकास परिषद उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई,  बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वरीप्रसाद नंबूदरी, पं संपूर्णानंद जोशी, आयुक्त गढ़वाल और देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह,  देवस्थानम बोर्ड के वित्त नियंत्रक जगत सिंह चौहान, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित डिमरी धार्मिक केन्द्रीय पंचायत पदाधिकारी विनोद डिमरी, आशुतोश डिमरी, नरेश डिमरी, ज्योतिष डिमरी एवं आचार्य - वेदपाठीगण और श्रद्धालुजन नरेन्द्रनगर राजदरबार पहुंचेगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें