फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2021: ई-पास पंजीकरण का सरलीकरण करेगी सरकार, तीर्थयात्रियों को मिल सकती है छूट 

Mon, 27 Sep 2021 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2021: राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी के साथ देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। दोनों पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए दस्तावेज समान हैं।
विज्ञापन
पंजीकरण - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा में जाने वाले यात्रियों को ई-पास के लिए पंजीकरण व्यवस्था का सरकार सरलीकरण करेगी। जिसमें ई-पास धारक यात्रियों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण की बाध्यता में छूट मिल सकती है। इसके अलावा चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए जल्द ही सरकार हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आग्रह करेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सोमवार को सचिवालय में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चारधाम यात्रा से जुड़े विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि राज्य के बाहर से आने वाले यात्रियों को स्मार्ट सिटी के साथ देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा रहा है। दोनों पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए दस्तावेज समान हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए देवस्थानम बोर्ड पोर्टल से ई-पास धारक यात्रियों को स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण की बाध्यता को एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) से हटाया जाए। 

उत्तराखंड: अनिल अंबानी के बेटे जय अंशुल पहुंचे सतोपंथ, विपरीत परिस्थितियों के बीच चार दिन में पूरी की ट्रेकिंग
विज्ञापन


चारधामों के चैकप्वाइंट पर ई-पास की चैकिंग के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था लागू की जाए। देवस्थानम बोर्ड के पोर्टल ई-पास पंजीकरण के लिए एक फोन नंबर, एक बुकिंग और एक आधार कार्ड की व्यवस्था की जाए। चारधामों की वास्तविक क्षमता का आंकलन कर वीडियोग्राफी शासन को दी जाए। यात्रियों की प्रतिदिन संख्या बढ़ाने के लिए हाईकोर्ट में जल्द ही याचिका दायर की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि ई-पास जारी करने, चैकिंग व्यवस्था का शीघ्र सरलीकरण किया जाए। 

बैठक में पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, देवस्थानम बोर्ड के सीइओ रविनाथ रमन, सचिव आपदा एसए मुरुगेशन, सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल, यूकाडा की सीईओ स्वाति भदौरिया के अलावा चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिले के डीएम व एसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन

चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने फूंका सरकार का पुतला

चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने सरकार और देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ प्रदर्शन किया। कारोबारियों का आरोप है कि चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। व्यापारियों ने विरोध में सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार से शीघ्र तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने और यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की मांग की गई।

सोमवार को जिला मुख्यालय में होटल एसोसिएशन के बैनरतले बड़ी संख्या में यात्रा कारोबारी भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड पर एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा ने कहा कि चारों धामों में तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या और ई-पास की बाध्यता के कारण तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वेबसाइट हैंग होने से रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो पा रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों के बुकिंग रद्द होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र पंवार, रविंद्र नेगी, आशीष कुड़ियाल, बिंदेश कुड़ियाल, धनपाल पंवार, प्रकाश भद्री, अजय पुरी, धीरज सेमवाल, शूरवीर चौहान, सुरेश राणा, विजय चौहान, प्रीतम गुंबर, अरविंद कुरेती, विशेष जगूड़ी, प्रमोद राणा, लोकेश बधानी, दीनानाथ नौटियाल आदि शामिल रहे। 

उधर, यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव बड़कोट में भी यात्रा व्यवसायियों ने सीमित संख्या में तीर्थयात्रियों की बाध्यता को लेकर ढोल दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया, जिसमें होटल व्यवसायी विशालमणी रतूड़ी, चंद्रमोहन, सोबत सिंह, धनवीर रावत, भगवान सिंह, कुलवीर सिंह, नरेश, सुरेंद्र रावत, चित्रमोहन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें