फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2021: यात्रियों की कम संख्या से कारोबारी निराश, शनिवार को इतने भक्तों ने किए दर्शन

Sat, 25 Sep 2021 08:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल

सार

लंबे इंतजार के बाद चारधाम यात्रा शुरू तो हो गई, लेकिन धाम में सीमित संख्या में ही यात्री पहुंच रहे हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट व यात्रा से संबंधित व्यापारी निराश हैं।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में सीमित संख्या में यात्रियों के आने के नियम के चलते यात्रा गति नहीं पकड़ पा रही है। स्थिति यह है कि धाम में ज्यादातर समय सन्नाटा पसरा रहता है। व्यापारियों का कहना है कि धाम में आने वाले सभी यात्रियों को दर्शन करने की अनुमति मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन


होटल, रेस्टोरेंट व यात्रा से संबंधित व्यापारी निरा
लंबे इंतजार के बाद चारधाम यात्रा शुरू तो हो गई, लेकिन धाम में सीमित संख्या में ही यात्री पहुंच रहे हैं। इससे होटल, रेस्टोरेंट व यात्रा से संबंधित व्यापारी निराश हैं।

बदरीनाथ धाम के व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद नवानी का कहना है कि धाम में यात्रियों के आने पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं होनी चाहिए। होटल व्यवसायी नवनीत मेहता का कहना है कि बड़ी उम्मीद के यात्रा खुली थी, लेकिन तीर्थ यात्रियों की सीमित संख्या से व्यवसाय ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: रिमझिम बारिश में भी दर्शन को पहुंच रहे तीर्थयात्री, 15 अक्तूबर तक बदरीनाथ यात्रा का स्लॉट फुल

विज्ञापन

बदरीनाथ में 4782 यात्री कर चुके दर्शन

यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक बदरीनाथ में 4782 यात्री भगवान के दर्शन कर चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे तक बदरीनाथ में 460 यात्री पहुंच गए थे।

वहीं बदरीनाथ के लिए अभी तक 24256 ई-पास जारी हो चुके हैं। 18 सितंबर से शुरू हुई यात्रा में प्रति दिन औसतन 598 यात्री धाम में पहुंचे। 

गंगोत्री में 522 व यमुनोत्री में 400 तीर्थ यात्री पहुंचे
गंगोत्री व यमुनोत्री में शनिवार को बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचे। यमुनोत्री में दिन के 12 बजे तक चारधाम यात्रा एसओपी के तहत निर्धारित 400 तीर्थयात्री पहुंच चुके थे।

इसके बाद पुुलिस ने यात्रियों को जानकी चट्टी बैरियर पर रोक दिया था। शनिवार को गंगोत्री में 522 व यमुनोत्री में 400 तीर्थयात्रियों ने धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। वहीं केदारनाथ में 636 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें