फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजा शुरू, देश-विदेश के श्रद्धालु यहां कर सकते हैं बुकिंग

Wed, 19 May 2021 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ/जोशीमठ

सार

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों के लिए स्थगित कर दी गई है। चारों धामों के कपाट निर्धारित समय पर खुल चुके हैं। इसके चलते अब सरकार ने बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजा शुरू की है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार को विधिवत रूप से खुलने के बाद अब ऑनलाइन पूजाएं भी शुरू हो गई हैं। भक्त घर बैठे ही बदरीनाथ की ऑनलाइन पूजा करवा सकते हैं। पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, माता मंगला, अवधेशानंद गिरी महाराज, उच्चा शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत के अलावा कई भक्तों ने बदरीनाथ की ऑनलाइन पूजा कराई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... बदरीनाथ धाम: भगवान बदरी विशाल के साथ कॉकरोच, गाय और पक्षियों को भी लगता है भोग, पढ़ें रोचक बातें...

कोरोना के कारण चारधाम यात्रा पर रोक लगाई गई है लेकिन भक्तगण घर बैठे ही बदरीनाथ धाम की ऑनलाइन पूजाएं करा सकते हैं। ऑनलाइन पूजा के लिए www.Devasthanam.uk.gov. in पर बुकिंग की जा सकती है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि ऑनलाइन पूजा पंजीकरण के बाद धर्माधिकारी की ओर से संबंधित व्यक्ति व परिवार के नामों के उच्चारण के साथ बदरीनाथ की पूजाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें... बदरीनाथ धाम: कपाट खुलते ही गूंजे बदरी विशाल के जयकारे, तस्वीरों में देखें मंदिर की अद्भुत छटा...

पहले दिन पर्यटन मंत्री, प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी, माता मंगला, अवधेशानंद गिरी महाराज, उच्चा शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने ऑनलाइन पूजा करवाई। साथ ही कई भक्तों की ओर से भी पूजा करवाई गई है।
 
देखें वीडियो... चार धाम यात्रा 2021: खुल गए बदरीनाथ धाम के कपाट, सिर्फ पुजारी रहे मौजूद

विज्ञापन

बदरीनाथ की विभिन्न पूजाओं के लिए ये है रेट लिस्ट

- महाभिषेक पूजा (एक व्यक्ति) -  4300 रुपये
- अभिषेक पूजा (एक व्यक्ति)  - 4100 रुपये
- वेदपाठ (एक व्यक्ति)         - 2100 रुपये
- गीता पाठ (एक व्यक्ति)      - 2500 रुपये
- श्रीमद्भागवत सप्ताह पाठ    - 35101 रुपये
- एक दिन की संपूर्ण पूजा (एक व्यक्ति) - 11700 रुपये

सायंकालीन आरती-
कपूर आरती - 151 रुपये
चांदी आरती - 351 रुपये
स्वर्ण आरती - 376 रुपये
विष्णु सहस्रनाम पाठ -  456 रुपये
शयन आरती, गीता गोविंद पाठ - 3100 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें