चारधाम यात्रा मार्ग पर बुधवार से एसडीआरएफ श्रद्धालुओं की मदद को तैनात हो जाएगी। कोविड-19 में पहाड़ी इलाकों से जवानों को मुख्यालय से अटैच किया गया था। इन सभी को रिलीव कर अपनी-अपनी पोस्ट पर पहुंचने को कहा गया है।
सरकार ने कोरोना संक्रमण के चलते अभी चारधाम यात्रा को आम लोगों के लिए खोलने की अनुमति नहीं दी है। अभी सिर्फ आसपास के लोगों को जाने की छूट दी गई है। बावजूद इसके एसडीआरएफ ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
एसडीआरएफ की सेनानायक तृप्ति भट्ट ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर 33 पोस्ट पर एसडीआरएफ तैनात रहेगी। कोरोना संकट काल मे बुलाए गए जवानों को वापस कर दिया गया है। हालांकि कोरोना हॉस्पिटल में एसडीआरएफ अभी तैनात रहेगी।
यहां रहेगी एसडीआरएफ
श्रीनगर (कंपनी मुख्यालय), जोशीमठ, श्रीबदरीनाथ, गौचर, भ्यूडार घाघरियां, सहस्त्रधारा (माउंटेनियरिंग टीम), सोनप्रयाग (कंपनी मुख्यालय), अगस्तमुनि, भीमबली, श्रीकेदारनाथ, लिनचौली, कोटद्वार वाहिनी मुख्यालय (प्रशिक्षण टीम), उजैली (कंपनी मुख्यालय), भिवाड़ी, गंगोत्री, भोजवासा, बड़कोट, यमुनोत्री, सतपुली, घनसाली।