सेक्टर मजिस्ट्रेट कानून-गो ने बताया कि जो यात्री बीते दो दिनों से सोनप्रयाग व गौरीकुंड में रुके हुए थे, उन्हें प्राथमिकता से भेजा जा रहा है। बीते शनिवार सुबह 7 बजे गौरीकुंड से आधा किमी पहले पैदल मार्ग भारी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था।
जिस कारण यात्रा को रोक दिया गया था । कार्यदायी संस्था के ईई प्रवीण कर्णप्रयाग ने बताया कि बरसात के चलते पैदल मार्ग पर कई जगहों पर मलबा गिर रहा है। मार्ग कम से कम समय के लिए बाधित हो, इसके लिए मजदूरों की तैनाती की जा रही है।
केदारनाथ पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के लिए कार्यदायी संस्था को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रास्ते पर एसडीआरएफ, पुलिस व डीडीआरएफ के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- वंदना सिंह, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग