ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती की आवश्यकता ही नहीं है। अपर परिवहन आयुक्त ने बताया परिवहन विभाग की ओर से सभी तैयारियों को एक मई से पहले अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता हो चुकी है। यात्रा के दौरान हादसे न हो, इसके लिए भी विभागीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
ये है ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड परिवहन विभाग की ओर व्यावसायिक वाहन चालकों को दिया जाने वाला एक कार्ड है। यह कार्ड चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच के साथ ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी का परमिट, गाड़ी का बीमा आदि दस्तावेजों की जांच के बाद जारी किया जाता है।
यह कार्ड जारी होेने के बाद चालक से यात्रा मार्ग पर कोई परिवहन अधिकारी दस्तावेज दिखाने को कहता है तो चालक को अन्य कोई कागज दिखाने की जरूरत नहीं है। वह केवल ग्रीन कार्ड दिखा सकता है।