प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के अपमान के विरोध में 31 जनवरी को देहरादून में रैली निकाल कर विरोध किया जाएगा। शुक्रवार को चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत व अन्य संगठनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
चारधाम महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल ने बताया कि बैठक में संगठनों से जुड़े लोगों ने शंकराचार्य के अपमान की कड़ी निंदा की। कहा कि इस प्रकरण में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 31 जनवरी को गांधी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी।
जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा। सेमवाल ने कहा कि प्रयागराज की घटना से सनातन संस्कृति से जुड़े लोग आहत हैं। विरोध रैली का गौ क्रांति मंच, गौ सांसद, परशुराम अखाड़ा हरिद्वार, मूल निवास भू कानून समिति, युवा आह्वान, पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति, पहाड़ स्वाभिमान, देवभूमि युवा संगठन ने समर्थन किया।
Uttarakhand: भाजपा ने नेताओं की बयानबाजी पर लगाई रोक, पार्टी अध्यक्ष बोले- अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई तय