ग्रहों की स्थिति समय की बदलती परिस्थिति सत्र हुआ आयोजित
पहले दिन 'ग्रहों की स्थिति समय की बदलती परिस्थिति' विषय पर विशेष सत्र हुआ, जिसमें प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों ने अपनी बात रखी। ज्योतिष महाकुंभ में देश-प्रदेश के 108 विभिन्न विधाओं (हस्तरेखा, वैदिक ज्योतिष, वास्तु, टैरो कार्ड, हस्ताक्षर, फेस रीडिंग आदि) के विशेषज्ञ ज्योतिषी निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श देंगे। यह क्रम रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहेगा। रविवार को समापन समारोह में प्रदेश के राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
ऐसे कराएं पंजीकरण
8वें ज्योतिष महाकुंभ में निशुल्क ज्योतिषीय परामर्श के लिए निशुल्क पंजीकरण शुरू हो गया है। आप भी खबर में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें। लिंक पर क्लिक करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराएं और सबमिट कर दें। आपका पंजीकरण हो जाएगा।
माय ज्योतिष के बारे में
माय ज्योतिष अमर उजाला की एक पहल है। माय ज्योतिष आधुनिक जीवन की समस्याओं का समाधान प्राचीन ज्योतिषीय ज्ञान के माध्यम से प्रदान करता है। यहां पूजा, अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से सीधी बातचीत और ज्ञानवर्धक ज्योतिषीय ब्लॉग जैसी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध हैं। हमारा उद्देश्य ज्योतिष और सनातन धर्म की संस्कृति को सहेजना और आने वाली पीढ़ी को उसकी महत्ता से जोड़ना है। माय ज्योतिष, ज्योतिष से जुड़ी हर जरूरी जानकारी सरल और विश्वसनीय रूप में लोगों तक पहुंचाता है। ‘ज्योतिषी से बात करें’ सेवा के जरिए हमारे विशेषज्ञ करियर, प्रेम, विवाह और धन से जुड़ी समस्याओं में सटीक व व्यावहारिक मार्गदर्शन देकर आपके जीवन को नई दिशा देने में मदद करते हैं।
माय ज्योतिष एप डाउनलोड करें और राशिफल, ऑनलाइन पूजा, जन्म कुंडली जैसी जानकारी पाएं
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.amarujala.myjyotish&referrer=utm_source%3Devent%26utm_campaign%3Dastrology-mahakumbh&pli=1