फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड: सुब्रह्मण्यम स्वामी के ट्वीट से असहज हुई भाजपा, पार्टी की नैतिकता पर उठाया सवाल 

Tue, 07 Jul 2020 10:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Subramanian Swamy
विज्ञापन

देवस्थानम बोर्ड को लेकर हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ रही सरकार अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी के एक ट्वीट से असहज है। स्वामी का यह ट्वीट पार्टी की नैतिकता पर सवाल उठा रहा है। 

विज्ञापन


सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट में कहा कि उत्तराखंड भाजपा की नैतिक गिरावट को देख कर दुख हुआ है। कुछ भाजपा के लोग उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मेरे मंदिर केस के खिलाफ एक ईसाई संगठन से वित्तीय मदद ले रहे हैं। 

स्वामी का यह ट्वीट भाजपा के राजनीतिक हलकों में मंगलवार को खासा सुर्खियों में रहा। चूंकि स्वामी पार्टी के खांटी राजनीतिज्ञ हैं, इसलिए उनके ट्वीट पर कोई भी विरोध या प्रतिक्रिया देने से पार्टी नेता बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्वामी के अपने विचार हैं- भगत

अलबत्ता पार्टी के लोग स्वामी के ट्वीट से असहज जरूर हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि स्वामी  की यह अपनी व्यक्तिगत राय हो सकती है। ये उनके अपने मन के विचार हैं। पार्टी किसी से पैसा क्यों लेगी?

 भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन कहते हैं, देवस्थानम बोर्ड का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। लेकिन जो स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा है, वह गंभीर बात है। पार्टी चाहेगी कि सुब्रह्मण्यम नामों का खुलासा भी कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें