-आठ सचल दलों की तैनाती भी की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग छह अस्थायी चेक पोस्ट बनाएगा। इसके अलावा वाहनों की चेकिंग के लिए आठ सचल दल भी तैनात होंगे।
अपर परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि देहरादून जिले में कटा पत्थर, कुठालगेट, सत्यनारायण, भद्रकाली, तपोवन में अस्थायी चेकपोस्ट बनाई जाएगी। रुद्रप्रयाग जिले में सोनप्रयाग में अस्थायी चेक पोस्ट बनेगी। इन चेक पोस्ट में परिवहन विभाग के अलावा पीआरडी के 80 जवान और 35 डाटा एंट्री ऑपरेटर भी तैनात किए जाएंगे। चेक पोस्ट 16 अप्रैल से काम करने लगेंगी। इसके अलावा वाहनों की चेकिंग के लिए छह सचल दल भी कार्यरत रहेंगे।
ग्रीन कार्ड बनाने के लिए आरआई की ड्यूटी लगाई गई
परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड बनाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो संभागीय निरीक्षकों को तैनात करने का फैसला किया है। अपर परिवहन आयुक्त सिंह के अनुसार ऋषिकेश, हरिद्वार और नारसन में ग्रीन कार्ड बनाने की व्यवस्था है, यहां पर दो आरआई तैनात रहेंगे।