फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधिक घटनाओं पर पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी तय की जाए : प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
-विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएस को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात कर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रीतम सिंह ने कहा कि अपराधिक घटनाओं पर संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी व जवाबदेही तय की जाए। वर्तमान में एक विरोधाभासी स्थिति देखने को मिल रही है कि जहां सामान्य दिनों में बार संचालन का समय निर्धारित हैं, वहीं शनिवार व रविवार को रात 12 बजे तक खुला रखने की अनुमति दी जा रही है। मांग की कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। राज्यभर में नियमित रूप से सत्यापन अभियान, प्रत्येक जिले में विशेष महिला सुरक्षा टीम का गठन किया जाए। पब व बार के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सख्त व पारदर्शी बनाया जाए। रात 11 बजे के बाद संचालन पर पूर्ण रोक लगे। कहा कि ग्राम पंचायतों व महिला मंगल दलों को निगरानी व्यवस्था में सहभागी बनाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री संजय पालीवाल, गोदावरी थापली, विरेंद्र पोखरियाल, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रवक्ता दीप बोहरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें